PM Kisan 23वीं किस्त कब आएगी 2026 : 22वीं किस्त जारी, अब अगली किस्त की तारीख और स्टेटस चेक कैसे करें.

PM Kisan 23वीं किस्त कब आएगी 2026 : करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में PM Kisan की 22वीं किस्त जारी की थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए. कुल राशि 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. योजना के नियम के अनुसार अगली 23वीं किस्त जुलाई 2026 में आने की संभावना है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किस्त हर 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है. अगर आप PM Kisan लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. जानिए अगली किस्त की संभावित तारीख स्टेटस चेक और eKYC अपडेट.

PM Kisan 23वीं किस्त कब आएगी 2026

PM Kisan की 23वीं किस्त जुलाई 2026 में आने की उम्मीद है. आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले पैटर्न के अनुसार अप्रैल-जुलाई की पहली किस्त अगस्त-नवंबर की दूसरी और दिसंबर-मार्च की तीसरी किस्त जारी होती है. अगली किस्त जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में आ सकती है. आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार की ओर से बाद में होगी.

किसानों को मिलेगी कितनी राशि?

हर किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं. सालाना कुल 6000 रुपये (3 किस्तों में). 23वीं किस्त भी 2000 रुपये ही होगी. लाभार्थी किसानों की संख्या 9 करोड़ से ज्यादा है, इसलिए कुल राशि हजारों करोड़ में होगी.

PM Kisan पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • Step 1: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Step 2: Farmers Corner में ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें.
  • Step 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें.
  • Step 4: Get Data पर क्लिक करें.
  • Step 5: स्टेटस दिखेगा

निष्कर्ष

PM Kisan 23वीं किस्त जुलाई 2026 में आने की संभावना है. किसान e-KYC और स्टेटस चेक जरूर कर लें ताकि पैसा समय पर मिले. यह योजना किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण है और सरकार लगातार इसे मजबूत बना रही है.

Leave a Comment